Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः सरदार पटेल सिर्फ एक व्यक्ति नहीं थे, बल्कि भारत की एकता के प्रतीक थे- महामंडलेश्वर स्वामी प्रवक्तानंद महाराज


पीलीभीत। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर मंगलवार को बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में एकता पदयात्रा का रंग देखते ही बन रहा था। ग्राम ज्योरह कल्याणपुर से शुरू हुई यह विशाल यात्रा माध्यमिक विद्यालय बरखेड़ा तक पहुंची। पूरे मार्ग में राष्ट्रभक्ति के गीत, तिरंगे की लहराहट और युवाओं का उत्साह माहौल को देशभक्ति से भर रहा था। 

जिसका नेतृत्व कर रहे थे महामंडलेश्वर एवं बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद महाराज। स्वामी प्रवक्तानंद महाराज का संदेश“एकता ही वह शक्ति है जो देश को सदियों तक सुरक्षित रखेगी” पदयात्रा के बाद सभा में स्वामी प्रवक्तानंद महाराज ने कहा“सरदार पटेल सिर्फ एक व्यक्ति नहीं थे, बल्कि भारत की एकता के प्रतीक थे। आज उनका आदर्श संदेश है कि समाज जब साथ खड़ा होता है, तभी राष्ट्र सशक्त बनता है। युवा पीढ़ी को आत्मनिर्भर भारत और राष्ट्रवाद को जीवन का लक्ष्य बनाना होगा।”उन्होंने सामाजिक समरसता को भारत की मजबूती का आधार बताते हुए कहा कि हर नागरिक का दायित्व है कि वह बंटवारे की राजनीति से ऊपर उठकर देशहित को प्राथमिकता दे।

एकता यात्रा में मुख्य अतिथि दुर्विजय सिंह शाक्य (क्षेत्रीय अध्यक्ष) और विशिष्ट अतिथि बलदेव सिंह औलख (प्रभारी मंत्री) शामिल हुए। दोनों नेताओं ने कहा कि सरदार पटेल के योगदान को याद करना सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि राष्ट्रीय संकल्प का अवसर है। देश की एकता और अखंडता उनके त्याग और दृढ़ इच्छाशक्ति की देन है।

यात्रा के दौरान स्थानीय लोग लगातार जुड़ते गए और देखते ही देखते मार्ग जनसैलाब में बदल गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहें। जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू वाल्मीकि, जिला महामंत्री दिनेश पटेल, मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल कश्यप, चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल, नागेंद्र प्रताप सिंह गंगवार, पूर्व चेयरमैन अशोक कुमार गुप्ता (पप्पन), अमनदीप मिश्रा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अशोक कुमार गंगवार, संजीव कुमार गंगवार, अमित कुशवाहा, चंद्रपाल दिवाकर, प्रेमशंकर वर्मा, हरिराम सोनकर, हरेंद्र कुमार, नंदलाल लोधी, धर्मेंद्र कुमार वर्मा, मूलचंद गंगवार, अशोक लोधी, राजू लोधी (पूर्व जिलाध्यक्ष भाजयुमो), मिथुन कश्यप सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएँ और क्षेत्रवासी।

पूरी पदयात्रा में ‘एकता का संदेश’, ‘भारत माता की जय’ और ‘सरदार पटेल अमर रहें’ के नारों की गूंज सुनाई देती रही। युवाओं की टोलियां तिरंगे और पोस्टरों के साथ यात्रा में आगे बढ़ती रहीं। गांव-गांव में लोगों ने स्वागत किया और जगह-जगह पुष्प वर्षा भी की गई।

बरखेड़ा की यह एकता पदयात्रा सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सरदार पटेल के आदर्शों को जनमानस तक पहुंचाने का मजबूत मंच साबित हुई। राष्ट्रवाद, आत्मनिर्भरता और सामाजिक एकजुटता का जो संदेश इस यात्रा ने दिया है, वह लंबे समय तक क्षेत्र में प्रभाव छोड़ेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |