Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः राज्यमंत्री के नेतृत्व में हुई पटेल जयंती की पदयात्रा एवं विशाल जनसभा ऐतिहासिक रही! ब्रजक्षेत्र के जिला पीलीभीत में सम्पन्न इस यात्रा को खूब सराहा


पीलीभीत। भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल 150 वी0 जयन्ती के उपलक्ष्य में सोमवार को पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र में आयोजित पद यात्रा एवं विशाल जनसभा ब्रजक्षेत्र के जनपद पीलीभीत की सभी विधानसभाओ में ऐतिहासिक एवं अद्भुत पद यात्रा रही है। पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं प्रदेश में गन्ना विकास एवं चीनी मिले राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के नेतृत्व में आयोजित पद यात्रा एवं जनसभा विशाल भीड़ होने के बावजूद व्यवस्थित एवं अनुशासित रहने के कारण चर्चा का विषय बनी। पद यात्रा एवं जनसभा में लगभग 15 हजार नागरिकों की उमड़ी भीड़ में पदयात्रा शुरू होने के स्थान बेनहर गुरूकुल से जब पदयात्री चलना शुरू हुए तो सभी जनसभा स्थल रामा कालेज मैदान तक अनुशासित होकर पहुचे रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ पदयात्रियों का जोरदार स्वागत एवं अभिनन्दन हुआ। इस लगभग 8 किमी0 की पद यात्रा की खास बात यह रही कि जो लोग शुरू से साथ चले वह अन्तिम पढाव तक साथ ही रहे। लोगो में इतना जोश था की हाथो में तिरंगा लेकर बस नारेवाजी करते रहे जिसमें उनको पद यात्रा का अन्तिम पढाव का आ गया इसका अहसास तक नही हुआ। इस पद यात्रा मंें ग्रामीण क्षेत्रो से बड़ी संख्या ग्राम प्रधान, बी0डी0सी0, जिला पंचायत सदस्यों की संख्या रही वही शहरी क्षेत्र के सभी व्यापार मण्डलों, युवाओं, महिलाओं सहित अधिवक्ताओं की खासी भागीदारी रही। पद यात्रा का जगह-जगह लोगो ने पुष्प वर्षा कर ऐसा स्वागत किया जिसने पद यात्रा को खास बना दिया। इतना ही नही जनसभा स्थल राम इण्टर कालेज मैदान में एकता एवं प्रतीक स्वरूप गुब्बारों को राज्यमंत्री द्वार छोड़े जाने पर जनता बेहद उत्साहित दिखाई दी।

सरदार पटेल जयंती के अवसर पर पदयात्रा कार्यक्रम के संयोजक बनाये गये भाजपा जिला महामंत्री दिनेश पटेल ने भी स्वीकार किया की कि ब्रजक्षेत्र के इस जनपद पीलीभीत की सभी विधानसभाओं आयोजित पद यात्रा कार्यक्रम में पीलीभीत सदर विधानसभा क्षेत्र की गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के नेतृत्व में पद यात्रा एंव विशाल  जनसभा ऐतिहासिक रही है। जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने भी खुले मंच से इस पद यात्रा एंव विशाल जनसभा की सराहना की और इसके लिए गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार और उनकी टीम को बधाई दी। उन्होनें इस बड़ी भीड़ वाले कार्यक्रम को व्यवस्थित बनाये रखने के लिए पुलिस प्रशासन की भी तारीफ की जिनकी बजह से यातायात व्यवस्था सुचारू रही और किसी भी नागरिक को असुविधा का सामना करना पड़ा।

गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने सरदार पटेल जयंती के अवसर पर भारी संख्या में क्षेत्र के युवाओं, महिलाओं, ग्राम प्रधानों, व्यापार मण्डलों के पदाधिकारियों एवं अधिवक्तागणों के प्रति हद्य से आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में इसी तरह का सहयोग बनाये रखने की कामना की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |