Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

यूपी में शिक्षकों के चयन के लिए दिसंबर में होने वाली टीजीटी परीक्षा फिर टली


यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक यानी टीजीटी चयन लिखित परीक्षा विज्ञापन संख्या 01-2022 को postponed कर दिया गया है। ये परीक्षा 18 व 19 दिसंबर 2025 को आयोजित होनी थी। आयोग की मंगलवार को हुई बैठक में परीक्षा को फिर से टालने का फैसला किया गया। यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग के उप सचिव ने लिखित परीक्षा टालने की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी करके दी है। उन्होंने बताया कि 18 व 19 दिसंबर 2025 को होने वाली परीक्षा की आगामी तिथि बाद में घोषित की जाएगी। एक बार घोषित होने के बाद यूपी टीजीटी परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट- upsessb.pariksha.nic.in पर उपलब्ध होगा।

इससे पहले यह परीक्षा 15 और 16 अक्टूबर 2025 को होने वाली थी। लेकिन सितंबर महीने में इस परीक्षा को टाल दिया गया था। इससे पहले आयोग ने टीजीटी परीक्षा की तिथि 4 और 5 अप्रैल को प्रस्तावित की थी। इसके बाद 14 और 15 मई को प्रस्तावित की गई। इसके बाद फिर 21 और 22 जुलाई को परीक्षा की तिथि प्रस्तावित की गई लेकिन इस डेट पर परीक्षा नहीं हो पाई और टाल दिया गया था। इस परीक्षा का इंतजार छात्र तीन साल से कर रहे हैं लेकिन कई बार टलने के बावजूद अभी तक संपन्न नहीं हो पाई है।

बता दें कि यूपी में टीजीटी पास शिक्षकों के रिक्त 3539 पदों को भरने के लिए जनवरी 2022 में विज्ञापन जारी किया गया था। इसके लिए साढ़े आठ लाख से अधिक छात्रों ने आवेदन किया था।

यूपी टीजीटी, पीजीटी परीक्षा 2025 पेन और पेपर मोड में ऑफ़लाइन आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को अपने उत्तर उन्हें आवंटित ओएमआर शीट में अंकित करने होंगे। उम्मीदवारों को निर्दिष्ट परीक्षा केंद्र पर अपना टीजीटी प्रवेश पत्र और एक फोटो आईडी प्रमाण लाना आवश्यक है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि बोर्ड एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी नहीं भेजेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |