शुकुलबाजार: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
November 11, 2025
शुकुलबाजार/अमेठी। रानीगंजदृ शुकुल बाजार रोड पर सोमवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौके पर ही जान चली गई, जबकि चालक हादसे के बाद वाहन सहित फरार हो गया।जानकारी के अनुसार, बख्तावर नगर गांव निवासी आजाद कुमार पांडे (24 वर्ष) सोमवार की रात करीब नौ बजे फुंदनपुर चैराहे से पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से आजाद की मौके पर ही मौत हो गई।सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष अभिनेष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि फरार वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है। हादसे की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
.jpg)