Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः डीएम ने कम्पोजिट विद्यालय धनी जलालपुर का किया निरीक्षण


अमेठी। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी संजय चैहान ने आज विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत तहसील गौरीगंज अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय धनी जलालपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ अपर जिलाधिकारी (विध्रा) अर्पित गुप्ता तथा उपजिलाधिकारी गौरीगंज प्रीति तिवारी व तहसीलदार गौरीगंज भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय में उपस्थित बीएलओ  से घर-घर जाकर किए जा रहे गणना प्रपत्र वितरण की जानकारी ली और अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक गणना प्रपत्र अवश्य पहुंचे ताकि कोई भी व्यक्ति मतदाता सूची से वंचित न रह जाए। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने मेंदन मवई गांव पहुंचकर गणना प्रपत्र वितरण की स्थलीय स्थिति का सत्यापन किया। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद करते हुए अपील की कि वे समय पर अपना गणना प्रपत्र भरकर संबंधित बीएलओ को सौंपें। उन्होंने कहा कि यह अभियान प्रत्येक मतदाता की सहभागिता से ही सफल होगा। डीएम ने बताया कि इस विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को सटीक, त्रुटिरहित और अद्यतन बनाना है, जिससे कोई भी पात्र मतदाता छूटे नहीं और कोई अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न रह जाए। उन्होंने कहा कि यह अभियान लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बीएलओ को निर्देश दिए कि सभी गणना प्रपत्र शीघ्र वितरित कराएं और मतदाताओं को प्रपत्र भरने की प्रक्रिया के बारे में समुचित जानकारी दें। उन्होंने चेतावनी दी कि इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ज्ञातव्य है कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान 4 दिसंबर 2025 तक संचालित किया जाएगा। इस अवधि में बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित करेंगे, जिन्हें मतदाताओं द्वारा भरकर पुनः बीएलओ को सौंपा जाना है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |