Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, 5 हुए रेफर


संग्रामपुर/अमेठी। संग्रामपुर के प्राथमिक विद्यालय पहिया में आज राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम द्वारा कैम्प के माध्यम विद्यालय में उपस्थित 42 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया स्वास्थ्य परीक्षण के बाद पांच बच्चों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर के लिए रेफर किया गया। कार्यक्रम में तैनात आरबीएसके टीम बी के चिकित्सक डॉक्टर आरिफ इकबाल ने बताया कि विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए आरबीएसके टीम द्वारा कैंप के माध्यम से स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज टीम बी द्वारा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पहिया मैं कैंप लगाकर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि पंजीकृत 50 छात्रों में 42 छात्र उपस्थित रहे जिनका टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद समुदाय स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर के लिए पांच बच्चों को रेफर किया गया। आरबीएसके टीम में डॉक्टर सिमरन कौशल, पैरामेडिकल बृजेश यादव, एएनएम सरोज कुमारी वह विद्यालय की अध्यापिका मौजूद रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |