Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: इण्टरलाकिंग धंसी, आवागमन बाधित


संग्रामपुर/अमेठी। जिले के विकासखंड संग्रामपुर क्षेत्र के ग्राम सभा इंटौरी गांव के पंचायत भवन पर जाने वाली इंटरलाकिंग  धंस गई है आने -जाने वाले ग्रामीणों को समस्या हो रही है। ग्राम सभा प्रधान व सचिव की देखरेख में तकनीकी सहायक के सहयोग से वंशवनपटी मोड़ से खेदा को जाने वाले संपर्क मार्ग पर पंचायत भवन इंटौरी होते हुए अमृत सरोवर तक इंटरलॉकिंग काम कुछ महीना पहले कराया गया था लेकिन भूल बस इस रास्ते पर कोई भारी वाहन चला गया जिसके कारण इंटरलॉकिंग धंस गई। ग्रामीणों का कहना है कि इंटरलॉकिंग कार्य मानक के विपरीत  किया गया यही कारण है कि एक दो -माह पहले लगाई गई इंटरलॉकिंग धंस गई। उन लोगों ने बताया कि इंटरलॉकिंग के दौरान बिना बेस बनाए मिट्टी डालकर इंटरलॉकिंग लगाया गया सीमेंट के  लगाने से पहले उसके नीचे बालू मौरंग सीमेंट का बेस बनाया जाता है। लेकिन जिम्मेदार ऐसा ना करके मिट्टी पाट कर कार्य किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अनियमितता बरती गई जिसका प्रभाव यह हुआ कि दो माह के अंदर ही इंटरलॉकिंग धंस गई है। पंचायत भवन में आने जाने वाले फरियादियों व ग्रामीणों को समस्या हो रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |