Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः मिशन वात्सल्य योजना! बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक सम्पन्न


अमेठी। जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार विकास खण्ड भादर में मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख भादर ने की। बैठक में विकास खण्ड स्तर पर बच्चों की सुरक्षा, संरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और देख-रेख से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही बाल श्रम, बाल यौन शोषण, कुपोषण, पलायन, ट्रैफिकिंग तथा बच्चों के साथ किसी भी प्रकार की क्रूरता जैसे मुद्दों पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। संरक्षण अधिकारी अजय कुमार ने बैठक में महिला कल्याण विभाग की प्रमुख योजनाओं कृ मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविडध्सामान्य), निराश्रित महिला पेंशन योजना एवं स्पॉन्सरशिप योजना कृ के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी भादर ने निर्देश देते हुए कहा कि 6 से 14 वर्ष की आयु के ऐसे बच्चों को, जो आर्थिक अभाव के कारण विद्यालय नहीं जा रहे हैं, चिन्हित कर प्रवर्तकता कार्यक्रम के अंतर्गत वित्तीय सहायता हेतु बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्ताव प्रस्तुत किए जाएं। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि ब्लॉक एवं ग्राम स्तर पर सभी बच्चों का विद्यालय में नामांकन हो तथा उनका नियमित टीकाकरण और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति की जाए। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |