संग्रामपुर: साधन सहकारी समिति में 14 बोरी डीएपी गायब, हेरफेर का आरोप
November 11, 2025
संग्रामपुर/अमेठी। साधन सहकारी समिति धरई माफी में खाद स्टॉक में गंभीर अनियमितता सामने आई है। समिति के रजिस्टर के अनुसार 300 बोरी डीएपी दर्ज थी, लेकिन जब किसानों ने संदेह जताते हुए सिपाही की मौजूदगी में गिनती कराई, तो स्टॉक सिर्फ 286 बोरी मिला। इस तरह 14 बोरी डीएपी खाद गायब पाई गई।किसानों ने आरोप लगाया कि 14 बोरी का यह हेरफेर समिति सहायक शारदन द्वारा किया गया है। किसानों का कहना है कि खाद वितरण में लगातार अनियमितताएँ हो रही थीं, इसलिए उन्होंने पुलिस की मौजूदगी में स्टॉक की दोबारा जांच कराई।मामले पर प्रतिक्रिया जानने के लिए जब सहकारी समिति के सहायक अलोक कुमार से फोन पर बात करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।वहीं, उप कृषि निदेशक सत्येंद्र कुमार से इस संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वे मामले को गंभीरता से लेते हुए अपने एडिशनल इंचार्ज को मौके पर भेजकर पूरी जांच करवाएंगे। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि समिति का पूरा स्टॉक, रजिस्टर और वितरण विवरण की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो रबी सीजन में खाद संकट और बढ़ सकता है।
