Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: फेमिली आईडी जरूर बनवाएं ग्रामीण


संग्रामपुर/अमेठी। शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी संग्रामपुर ने ग्राम चैपाल के माध्यम से फेमिली आईडी बनवाने पर जोर देते हुए ग्रामीण परिवारों को फेमिली आईडी का लाभ और उद्देश्य के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि सभी परिवारों के लिए सत्यापित डेटाबेस बनाना है ताकि वे सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से पा सकें । उन्होंने फेमिली आईडी कार्ड पर विस्तार  से बताया कि केंद्र व राज्य सरकार की लगभग 76 व उससे अधिक योजनाओं का लाभ सीधे और आसानी से मिलता है इन योजनाओं में प्रमुख रूप से आयुष्मान भारत, उज्ज्वला, छात्रवृत्ति और पेंशन आदि शामिल हैं।इसके साथ ही एक बार आईडी बन जाने पर विभिन्न योजनाओं के लिए बार-बार कागजात जमा करने की आवश्यकता नहीं होती है।आय ,जाति ,निवास प्रमाणपत्र जैसे दस्तावेज बनवाना आसान हो जाता है। उन्होंने बताया कि एक विश्वसनीय डेटाबेस है जिससे योजनाओं का बेहतर प्रबंधन होता है और सही पात्र भी चिन्हित हो जाते हैं। फेमिली आईडी कार्ड से बेरोजगार लोगों को रोजगार मुहैया कराने में सहायक होती है और सबसे महत्वपूर्ण काम श्री अन्न योजना में लाभ न पाने वाले परिवार लाभ लेने से वंचित होने से बचाती है।यह 12 अंकीय नंबर परिवार पहचान पत्र के रूप में होता है। इसलिए सभी परिवारों को पंचायत कार्यालय से फॉर्म लेकर फैमिली आईडी बनवा लेना चाहिए जो भविष्य के लिए हितकारी है। विकास खंड संग्रामपुर को 1791 फेमिली आईडी बनवाने का लक्ष्य दिया गया था लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मात्र 295 फेमिली आईडी बनाना बाकी है 1496 आई बन चुकी है। लगभग 16 फीसदी फेमिली आईडी बन जाय तो ब्लॉक संग्रामपुर का लक्ष्य शत प्रतिशत पूरा हो जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |