Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आत्मघाती हमले को सही ठहराने वाले दिल्ली ब्लास्ट के आतंकी उमर के वीडियो पर बोले ओवैसी! आतंकवाद है और कुछ नहीं


दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के बाहर हुए आत्मघाती हमले में 15 लोगों की मौत हो गई. इस हमले को अंजाम देने वाले आतंकी उमर का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वो कैमरे के सामने बैठकर सुसाइड बॉम्बिंग को सही ठहरा रहा था. इस वीडियो पर AIMIM चीफ और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी की प्रतिक्रिया सामने आई है.

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने X पर पोस्ट कर लिखा कि दिल्ली बम धमाकों के आरोपी उमर नबी का एक बिना तारीख वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें वह आत्मघाती हमले को शहादत बता रहा है और कह रहा है कि इसे गलत समझा गया है. इस्लाम में आत्महत्या हराम है और बेगुनाहों की हत्या घोर पाप है. ऐसे कृत्य देश के कानून के भी खिलाफ हैं. यह आतंकवाद है और कुछ नहीं.

ओवैसी ने आगे लिखा कि ऑपरेशन सिंदूर और महादेव के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने ने संसद को आश्वस्त किया था कि पिछले छह महीनों में कोई भी स्थानीय कश्मीरी आतंकवादी समूहों में शामिल नहीं हुआ है. फिर यह समूह कहां से आया? इस समूह का पता न लगा पाने के लिए कौन जिम्मेदार है?

लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक कार में बैठे आतंकी ने खुद को उड़ा लिया. धमाका इतना भयंकर था कि शरीर पहचानने योग्य नहीं रहा. डीएनए टेस्ट के बाद दिल्ली पुलिस ने पुष्टि की कि धमाका करने वाला शख्स मोहम्मद उमर नबी ही था. धमाके में उसके चिथड़े उड़ गए थे और घटनास्थल पर कई संदिग्ध उपकरण भी मिले थे. इस घटना को राजधानी की सबसे बड़ी सुरक्षा चूक माना जा रहा है. इस धमाके में 15 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हैं.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |