Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जल्द सच होने वाला है बुलेट ट्रेन का सपना, यात्रियों को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं


बुलेट ट्रेन का काम भारत में तेजी से चल रहा है. इसके लिए सूरत में बुलेट ट्रेन स्टेशन बनाया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (15 नवंबर) को इस स्टेशन का निरीक्षण किया. इसके अलावा उन्होंने मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर (MAHSR) की प्रगति की समीक्षा भी की. पीएमओ के मुताबिक अब तक 508 किमी लंबे कॉरिडोर के 326 किलोमीटर का काम पूरा हो चुका है.

बता दें कि ये बुलेट ट्रेन मुंबई और अहमदाबाद के बीच चलाई जानी है. इससे यात्रा का समय लगभग 2 घंटे कम हो जाएगा. यात्रियों को न सिर्फ तेज स्पीड से यात्रा करने बल्कि अधिक आरामदायक और सुविधाजनक तरीके से सफर करने का विकल्प भी मिलेगा. यह भारत के सबसे महत्वाकांक्षी इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्टों में से एक है और देश के हाई स्पीड कनेक्टिविटी युग में प्रवेश का प्रतीक माना जा रहा है.

मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर लगभग 508 किलोमीटर लंबा है. इसमें 352 किलोमीटर हिस्सा गुजरात और दादरा एवं नगर हवेली में और 156 किलोमीटर हिस्सा महाराष्ट्र में आता है.

PMO की तरफ से बताया गया है कि मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर साबरमती, अहमदाबाद, आणंद, वडोदरा, भरूच, सूरत, बिलिमोरा, वापी, बोईसर, विरार, ठाणे और मुंबई जैसे प्रमुख शहरों को जोड़ेगा. यह भारत के ट्रांसपोर्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर में एक क्रांतिकारी बदलाव साबित होगा. मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का लगभग 85 प्रतिशत हिस्सा यानी 465 किलोमीटर का रूट पुलों पर बना है. इसकी वजह से जमीन पर व्यवधान कम होगा और बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी. इसे अंतर्राष्ट्रीय मानकों और एडवांस्ड इंजीनियरिंग तकनीकों के जरिए तैयार किया जा रहा है.

बुलेट ट्रेन के सूरत स्टेशन का डिजाइन शहर के विश्व प्रसिद्ध हीरा उद्योग से प्रेरित है, जो इसकी भव्यता और दक्षता दोनों को दिखाता है. इस बुलेट ट्रेन के स्टेशन को यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है. इसमें विशाल वेटिंग रूम, शौचालय और रिटेल शॉप्स भी शामिल हैं.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |