Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शुकुलबाजार: सड़क हादसे में संजना की मौत! छः माह के बच्चे शुभ के सिर से मां का साया उठा


शुकुलबाजार/अमेठी।
थाना क्षेत्र जगदीशपुर के गडरिया डीह निवासी सतीश कौशल मंगलवार की सुबह अपनी पत्नी संजना कौशल (27 वर्ष) और तीन बच्चों के साथ ससुराल शुकुल बाजार कस्बा आ रहे थे। परिवार की यह सामान्य यात्रा अचानक एक दर्दनाक हादसे में बदल गई।जानकारी के अनुसार, बाइक शुकुल बाजार से लगभग 3 किलोमीटर पहले ठाकुरगंज बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंची ही थी कि अचानक संजना बाइक से नीचे गिर पड़ीं। गिरने की घटना इतनी गंभीर थी कि वे मौके पर ही अचेत हो गईं।साथ यात्रा कर रहे बच्चे सार्थक (8 वर्ष), सक्षम (6 वर्ष) और शुभ (6 माह) कृ पूरी तरह सुरक्षित रहे।लेकिन हादसे ने परिवार से संजना को हमेशा के लिए छीन लिया।छह माह के मासूम शुभ के सिर से मां का साया उठ गया, यह सुनकर ग्रामीणों की आंखें भर आईं । हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत मदद की और सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने संजना को मृत घोषित कर दिया।संजना की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गडरिया डीह से लेकर शुकुल बाजार तक शोक की लहर फैल गई है। ग्रामीणों ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए परिवार को सांत्वना दी है। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है । इस संबंध में थाना अध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पीएम रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |