Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शुकुलबाजार: नाक कटा निकला पति! दांत से काटी पत्नी की नाक, हालत गंभीर


शुकुलबाजार/अमेठी। थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूरे लदई दुबे मजरे दक्खिन गांव में घरेलू विवाद ने एक भयावह रूप ले लिया। सोमवार दोपहर हुए विवाद में पति ने अपनी पत्नी पर ऐसा अमानवीय हमला किया कि पूरा क्षेत्र दहशत में आ गया। घटना में महिला की नाक काट दी गई, जिसके बाद उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।जानकारी के मुताबिक, पीड़िता संजना हाल ही में अपनी तीसरी बच्ची को जन्म देने के बाद मायके में रह रही थीं। बुधवार को जब वह ससुराल पहुंचीं, तो घरेलू बातों को लेकर पति राजेंद्र साहू से कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बिगड़ा कि विवाद हिंसा में बदल गया।आरोप है कि गुस्से में तिलमिलाए राजेंद्र ने संजना को घर से बाहर घसीटते हुए गांव की पुलिया के पास ले जाकर जमीन पर पटक दिया और उसकी नाक काट डाली। दर्द से तड़पती महिला किसी तरह खुद को संभालते हुए थाने तक पहुंची।थाने में पहुंचते ही पुलिस ने तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल भिजवाया। स्थानीय अस्पताल ने हालत गंभीर पाते हुए पहले रायबरेली और उसके बाद लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है।घटना की सूचना पर थाने में पीड़िता की मां लीलावती पहुँचीं और उन्होंने आरोपी पुत्र-दामाद राजेंद्र साहू के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में  मामला दर्ज किया है।इससंबंध में थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि आरोपी घटना के बाद मौके से फरार हो गया है। उसकी तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द गिरफ्तारी की बात कही जा रही है। इस निर्मम घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटनाएँ घरेलू कलह की गंभीरता और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़ी चिंता का विषय हैं। लोग आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |