लखनऊ । व्यापक रणनीति, प्रबन्धन और जन जागरुकता का परिणाम रहा कि इस साल डेंगू और चिकनगुनिया के केसों में उलेखनीय कमी आई है द्य इस साल जनवरी से अब तक डेंगू के कुल 817 केस आये हैं जबकि पिछले साल यह संख्या 2754 थी द्य वहीँ चिकनगुनिया के अब तक 51 केस सामने आये हैं पिछले साल इसका संख्या 161 थी द्य इस सम्बन्ध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.बी.सिंह का कहना है कि यह सकारात्मक संकेत है द्य स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों, समुदाय, प्रशासन, मीडिया, सहयोगी संस्थाओं के समन्वित प्रयासों से डेंगू और चिकनगुनिया के केसों में कमी आई है द्य लोगों को स्वास्थ्य शिक्षा दी गयी, विभाग द्वारा घर-घर सर्विलांस किया गया द्य स्रोतों को समाप्त किया गया द्य जनजागरूकता का परिणाम हुआ कि लोगों में व्यवहार परिवर्तन हुआ द्य उन्होने साफ सफाई रखी, जल जमाव को नियंत्रित किया जिससे मच्छरों को पनपने का अनुकूल वातावरण नहीं मिला और केसों में कमी आई।
इस साल अब तक 24.44 लाख घरों का सर्वे किया गया जिनमे से 3562 घरों में लार्वा पाया गया द्य कुल 52.61 लाख कंटेनरों का सर्वे किया जिनमें से 3991 कंटेनर में लार्वा पाए गए द्य मच्छर पनपने के 9586 स्रोत को समाप्त किया गया और 424 घरों को नोटिस जारी किये गए द्ययह प्रयास हमें आगे भी जारी रखने हैं क्योंकि यदि लापरवाही बरतेंगे तो केस फिर से बढ़ेंगे द्य मुख्या चिकित्सा अधिकारी ने लोगों से अपील की कि वह विभाग का सहयोग करें द्य जमाव न होने दें और मच्छर न पनपने दें द्य बुखार होने पर स्वयं कोई दवा का सेवन न करें द्य पास के स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जाँच और इलाज कराएँ द्य “हर रविवार दृमच्छर पर वार” के सन्देश को अपनाएं , हर सप्ताह घर में साफ सफाई करें, गमले की प्लेटें, फ्रिज की ट्रे का पानी बदलें द्य घर के कबाड़ को फेंके जहाँ पानी एकत्र हो सकता है द्य मच्छरदानी लगाकर सोयें, पूरी बांह के कपड़े पहने।
