Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः सड़क हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल, 108 एंबुलेंस ने समय रहते पहुंचाया जिला अस्पताल


पीलीभीत। गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे गजरौलादृपीलीभीत मार्ग पर मुंडेला कला गांव के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक और अर्टिगा कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और सवार सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। हादसे की सूचना राहगीरों ने तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा को दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस कर्मी मौके पर पहुंचे और घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद तत्काल जिला अस्पताल पीलीभीत पहुंचाया। एंबुलेंस कर्मियों की तत्परता से घायलों की जान बचाई जा सकी। घायल युवकों की पहचान सुनील मिश्रा पुत्र शिव भगवान, उम्र लगभग 26 वर्ष, एवं श्यामू पुत्र जगदंबा प्रसाद, उम्र लगभग 22 वर्ष, दोनों निवासी जनपद बाराबंकी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक सितारगंज से अपने गांव बाराबंकी लौट रहे थे, तभी रास्ते में मुंडेला कला के पास सामने से आ रही एक अर्टिगा कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों के पैर टूट गए और शरीर पर कई गंभीर चोटें आईं। तीसरे युवक की पहचान अभी नहीं हो सकी है, जिसे भी चोटें आई हैं और अस्पताल में इलाज जारी है।

सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस ने कार चालक की तलाश शुरू कर दी है, जो टक्कर के बाद मौके से फरार बताया जा रहा है। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि दोनों युवकों की हालत गंभीर है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद आगे के इलाज के लिए बरेली रेफर किए जाने की संभावना जताई जा रही है।स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस टीम की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि यदि समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंचती तो हादसे में किसी की जान भी जा सकती थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |