Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः दहेज उत्पीड़न का ससुरालीजनों पर मुकदमा दर्ज


प्रतापगढ़। दहेज उत्पीड़न को लेकर पुलिस ने ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।जिले में कोतवाली लालगंज क्षेत्र के रायगढ़ गांव की अंजली यादव पुत्री दशरथ लाल यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसने मंदिर में संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के खासवरदान का पुरवा नरई निवासी सनी सरोज पुत्र लालजी सरोज के साथ विवाह किया है। पीड़िता का आरोप है कि ससुरालीजन उसे व उसके पति को घर में नही रहने दे रहे हैं। आरोपीगण दहेज की मांग कर रहे हैं। दहेज की मांग को लेकर पीड़िता व उसके पति सनी को मारपीट कर घर से भगा दिया। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर अज्ञात ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |