Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः एसबीआई कार्ड ने अंतर्राष्ट्रीय धोखाधड़ी जागरूकता सप्ताह के अवसर पर ग्राहकों को जागरूक किया! सतर्क रहें सुरक्षित डिजिटल ट्रांजैक्शन के स्मार्ट तरीकों के बारे में जानें


लखनऊ/कानपुर। एसबीआई कार्ड ने अंतर्राष्ट्रीय धोखाधड़ी जागरूकता सप्ताह के अवसर पर ग्राहकों को बताया कि भारत की वित्तीय व्यवस्था लगातार विकसित हो रही है और पैसों के लेन-देन का तरीका बदल रहा है, क्योंकि लोग अब यूपीआई, कार्ड पेमेंट, ई-कॉमर्स और रिटेल आउटलेट जैसी सुविधाओं का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे एक बड़ा बदलाव आया है। बात चाहे गहनों के खरीद की हो, लाइफस्टाइल से जुड़ी जरूरी चीजों को अपग्रेड करने और बेहतर अनुभव वाले ट्रैवल बुकिंग की हो, या फिर इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ढूंढने की बात हो, ग्राहक रिटेल और ई-कॉमर्स दोनों जगहों पर हमेशा सबसे अच्छे डील की तलाश में रहते हैं। आजकल उपभोक्ताओं द्वारा डिजिटल तरीकों के उपयोग से पैसों के तुरंत लेन-देन में आसानी की वजह से खर्च करने का तरीका बदल रहा है। मूल्य के लिहाज से देखा जाए, तो ई-कॉमर्स सबसे बड़ा माध्यम बना हुआ है, क्योंकि सितंबर 2025 में क्रेडिट कार्ड से होने वाले कुल खर्च में इसकी हिस्सेदारी 66.4 प्रतिशत थी। स्रोतरू म्ज् ठथ्ैप्.). यूपीआई, क्रेडिट कार्ड और डिजिटल वॉलेट जैसे डिजिटल भुगतान के तरीकों के बढ़ते उपयोग को देखते हुए, ग्राहकों के लिए जरूरी है कि वे पैसों के ऑनलाइन लेन-देन के समय सावधान रहें।भारत में क्रेडिट कार्ड जारी करने वाली सबसे बड़ी कंपनी, एसबीआई कार्ड ने अंतर्राष्ट्रीय धोखाधड़ी जागरूकता सप्ताह के अवसर पर ग्राहकों से यही अनुरोध किया है कि, वे पैसों से जुड़े सभी तरह के लेन-देन के दौरान सतर्क रहें, तथा पूरे आत्मविश्वास के साथ और सुरक्षित तरीके से खरीददारी के लिए सुरक्षा संबंधी कुछ सुझावों का पालन करें।   हमेशा ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइटों या जाने-माने मार्केटप्लेस से ही खरीदारी करें।  लोगों को अपने लैपटॉप, डेस्कटॉप और मोबाइल फोन जैसे डिवाइस की स्क्रीन किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ शेयर करने से बचना चाहिए। अपने डिवाइस पर किसी भी थर्ड-पार्टी एप्लिकेशन और एपीके फाइलों को डाउनलोड करने से बचें।यकीन नहीं आने वाले डिस्काउंट, पैसे वापस पाने के नोटिफिकेशन और धोखाधड़ी वाले डील्स से दूर ही रहें, खासकर ज्यादा कीमत वाले सामानों पर ऐसे डील्स से सावधान रहें। किसी भी लिंक पर क्लिक करते वक्त सावधान रहें।शॉपिंग पर होने वाले खर्च पर हर वक्त नजर रखने के लिए, हर ट्रांजैक्शन के लिए एसएमएस या ऐप नोटिफिकेशन को चालू रखें। ऐसे फिशिंग ई-मेल, मैसेज और कॉल से सावधान रहें, जो कहते हैं कि आपका अकाउंट बंद हो गया है, पॉइंट्सध्ऑफर समाप्त होने वाले हैं या डिलीवरी संबंधी फर्जी जानकारी देते हैं।अपने मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन को चालू रखें, साथ ही मैलवेयर से बचाव के लिए इस बात का भी ध्यान रखें कि आपका फोन, अपडेटेड सॉफ्टवेयर पर चल रहे हों। कभी भी बिना जाँचे किसी लिंकध्स्रोत से मोबाइल ऐप्स डाउनलोड नहीं करे स अपने अकाउंट के पासवर्ड को समय-समय पर अपडेट करते रहना बेहद जरूरी है साथ ही एक दमदार अनोखा पासवर्ड जरूरी है प् लोगों को कभी भी किसी को अपने कार्ड की जानकारी, पिन, ओटीपी या सीवीवी के बारे में नहीं बताना चाहिए और पैसों के लेन-देन से पहले किसी भी कॉल, ई-मेल या मैसेज की सच्चाई की हमेशा जाँच करनी चाहिए। शिकायतध्सवाल दर्ज करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग करते समय भी अपने कार्ड की जानकारी या फोन नंबर साझा नहीं करें।अगर आपके अकाउंट में कोई अनचाहा भुगतान या रिफंड प्राप्त होता है, तो कोई भी कदम उठाने से पहले अपने अकाउंट की जाँच कर लें कि, वह राशि सचमुच जमा हुई है या नहीं।एसबीआई कार्ड सभी कार्डधारकों को किसी भी प्लेटफॉर्म पर भुगतान करते समय सतर्क और सावधान रहने की सलाह देता है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |