लखनऊः फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत तीन ग्रामों में हुई टीएएस गतिविधि, उच्च अधिकारियों ने किया निरीक्षण
November 14, 2025
लखीमपुर खीरी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ईसानगर (खमरिया) में माइक्रोप्लान के अनुसार 6 सदस्यीय तीन टीमों द्वारा ग्राम बिदौली, समुंदाहरी एवं ईश्वारा में संचालित टीएएस एक्टिविटी का निरीक्षण किया गया।इस गतिविधि का पर्यवेक्षण जिला मलेरिया अधिकारी, डब्ल्यूएचओ के स्टेट कॉर्डिनेटर डॉ. तनुज शर्मा, जोनल कॉर्डिनेटर डॉ. राहुल तथा च्।ज्भ् पाथचेरी के डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर जुबैर आलम द्वारा किया गया। अधिकारियों ने फील्ड में चल रहे परीक्षण, दवा वितरण व सर्वेक्षण कार्यों की गुणवत्ता परखी और टीमों को आवश्यक निर्देश भी दिए। निरीक्षण उपरांत सभी अधिकारियों ने स्थिति से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ईसानगर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित सिंह को विस्तार से फीडबैक उपलब्ध कराया।निरीक्षण के दौरान सहायक मलेरिया अधिकारी दावा लामा, मलेरिया निरीक्षक विकास मिश्रा एवं नीतू भी मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार फाइलेरिया उन्मूलन की दिशा में यह गतिविधि महत्वपूर्ण कदम है, जिससे प्रभावित क्षेत्रों में रोग नियंत्रण के प्रयास और प्रभावी होंगे।
