शाहबाद: महिला के साथ मारपीट करने में मुकदमा दर्ज
November 14, 2025
शाहबाद। मनीषा पत्नी पप्पू निवासी मौहल्ला एसडीएम कालोनी शाहबाद ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया की बीती 29 अक्टूबर को समय करीब सुबह 5.30 बजे वह अपना नगर पालिका का काम करने जा रही थी। जैसे ही वह चन्दौसी चैरहे पर बेल वाली जियारत के पास पहुँची तो वहा पहले से मौजूद मोहल्ले के वावी ने गन्दी गन्दी गालिया दी। और लाठी डन्डो से मारा पीटा। जिससे उसके पैर में चोट आयी है पुलिस ने मनीषा की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है।
.jpg)