Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौज: पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव ने एसआईआर के बारे में लोगों को किया जागरूक


छिबरामऊ/कन्नौज। शुक्रवार को पूर्व विधायक अरविन्द सिंह यादव ने मतदाताओं को विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर के बारे में जागरूक करते हुए महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 2025 की मतदाता सूची तैयार करने के लिए हर मतदाता को एसआईआर फॉर्म भरकर बीएलओ को जमा करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि कई लोग अभी भी भ्रम में हैं कि 2003 की मतदाता सूची में उनका नाम होने से फॉर्म भरने की जरूरत नहीं। विधायक ने स्पष्ट किया कि सभी को फॉर्म भरना होगा। यदि आपका नाम 2003 की सूची में है तो फॉर्म के बाएं कॉलम में उसका विवरण दर्ज करें। यदि नाम नहीं है, तो दाएं कॉलम में माता, पिता, दादा या दादी में से किसी एक का 2003 का मतदाता विवरण भरें। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में मतदाता पहचान पत्र के लिए केवाईसी अनिवार्य होगा। सभी मतदाता तुरंत फॉर्म भरें और नजदीकी बीएलओ से संपर्क करें, ताकि नाम कटने से बचा जा सके। यह अभियान मतदाता सूची को पारदर्शी और अद्यतन बनाने का प्रयास है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि हम सभी लोग जनता के बीच जाएंगे विकास के मुद्दे पर। उन्होंने कहा कि लगातार गरीबों पर उत्पीड़न हो रहा है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2003 की मतदाता सूची में ग्राम महमूदपुर खास बूथ संख्या 134 प्राथमिक विद्यालय पूर्व निरीक्षक वर्ष 2003 विधानसभा 294 भाग संख्या 134 क्रम संख्या 1318 से सीधा क्रमांक 1407 शुरू हो गया है 89 बोट बीच में गायब है इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष उमेश पाल प्रताप सिंह यादव राशिद फारुकी संतोष गुप्ता मसूल्लर अड्डा पूरनमल शाक्य विपिन नाथ सपेरा डाक्टर मतीन साकेश जाटव बजरंग सिंह चैहान जीतेन्द्र प्रजापति प्रधान विनोद प्रधान अनुराग वाजपेयी प्रदीप शुक्ला मोरसिंह कठेरिया कमलेश यादव लोकन्द सिंह सतेंद्र सिंह जाटव देवराज जाटव मनोज प्रधानाचार्य अर्पित शुक्ला भोला प्रवीन मैजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |