Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बिहार चुनाव! केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज, चुनाव आयोग ने लिया सख्त एक्शन


बिहार में विधानसभा चुनाव होने में कुछ ही दिन बाकी है। इससे पहले चुनाव आयोग ने एक बड़ा एक्शन लिया है, जिसके तहत केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, ललन सिंह ने मोकामा में विवादित बयान दिया था, जिसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

मोकामा में चुनाव प्रचार के दौरान दिए बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह पर FIR दर्ज हुई। ललन सिंह उर्फ राजीव रंजन सिंह के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। ललन सिंह ने एक नेता को वोटिंग के दिन घर में पैक कर देने की बात कही थी।

पटना डीएम के एक्स हैंडल पर इस बारे में जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया, "जिला प्रशासन, पटना द्वारा वीडियो निगरानी टीम के वीडियो फुटेज की जांच की गई। जांचोपरांत इस मामले में ललन सिंह उर्फ राजीव रंजन सिंह के विरूद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।"

मोकामा में जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने ही उनके चुनाव प्रचार की कमान संभाली थी और मोकामा में चुनाव प्रचार किया था। इस दौरान ललन सिंह ने कहा था कि आप लोग चिंता नहीं करें, मैंने कमान संभाल ली है। अनंत सिंह इसलिए यहां नहीं हैं क्योंकि उन्होंने नीतीश कुमार के कानून राज्य का सम्मान किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही इस षडयंत्र का खुलासा हो जाएगा।

गौरतलब है कि अनंत सिंह की दुलारचंद यादव हत्या मामले में गिरफ्तारी हुई है। अनंत सिंह मोकामा में एक मजबूत नेता हैं और उनका यहां की सीट पर काफी दबदबा रहा है।

बिहार में 2 चरणों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होगी। वहीं, चुनाव के परिणाम 14 नवंबर को जारी किए जाएंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |