संग्रामपुर: महापरिनिर्वाण दिवस पर सीएचसी अधीक्षक होंगे सम्मानित
November 27, 2025
संग्रामपुर/अमेठी। आगामी 5 दिसंबर को महापरिनिर्वाण दिवस पर अमेठी जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर अधीक्षक डॉक्टर संतोष सिंह को नागरिक अधिकार मोर्चा संगठन ( नाम) द्वारा सम्मानित किया जाएगा। अमेठी जिले में कभी सबसे नीचे पायदान पर स्वास्थ्य व्यवस्था देने वाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर आज जिले टॉप स्वास्थ्य व्यवस्था देने की श्रेणी में पहुंच चुकी है। डॉक्टर संतोष सिंह के तैनाती के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था में लगातार सुधार आया आज यह स्थिति हो गई सबसे नीचे पायदान वाला स्वास्थ्य व्यवस्था सबसे ऊपर पहुंच चुका है। अच्छी स्वास्थ्य व्यवस्था और नियमित उपचार को देखते हुए नागरिक अधिकार मोर्चा संगठन आगामी परिनिर्वाण दिवस पर सीएससी अधीक्षक डॉक्टर सिंह को सम्मानित करने जा रही है। संगठन के संयोजक शीतला सुजान बताया कि हमारा संगठन श्रेष्ठ जनों को प्रोत्साहित करने नागरिक जीवन में सुविधाजनक बनाने वाले लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रमुख दिवसों पर सम्मानित करती है। जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में सबसे अच्छी सुविधा निस्वार्थ भाव और निशुल्क उपचार देने व अच्छा परामर्श पहुंचने वाले सीएससी अधीक्षक संग्रामपुर डॉक्टर संतोष सिंह को इस बार हमारा संगठन पर निर्वाण दिवस पर सम्मानित कर रही है।
