Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः मिशन शक्ति 5.0! महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक


अमेठी। महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-5.0 के तहत जनपद में महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी संजय चैहान के निर्देशन में तथा उपजिलाधिकारी प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी सात्विक श्रीवास्तव के नेतृत्व में ऑपरेशन मुक्ति थीम पर विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम प्राथमिक विद्यालय जोगापुर (विकास खंड संग्रामपुर), ग्राम सभा कूरा (विकास खंड तिलोई) तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय गौरीगंज में आयोजित हुआ। इसमें महिलाओं व बालिकाओं को सशक्तिकरण से जुड़ी प्रमुख सरकारी योजनाओंकृबेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मिशन शक्ति, वन स्टॉप सेंटर, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्यध्कोविड), स्पॉन्सरशिप योजना तथा निराश्रित महिला पेंशनकृकी जानकारी देते हुए पंपलेट वितरित किए गए और व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। साथ ही बच्चों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दोंकृकुपोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल श्रम, बाल विवाहकृपर विस्तृत परिचर्चा की गई तथा प्रतिभागियों को बाल संरक्षण से संबंधित योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं और बालिकाओं को मिशन शक्ति के फोल्डर और पंपलेट वितरित कर अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |