Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: आवारा पशुओ से किसान परेशान


संग्रामपुर/अमेठी। जिले के विकासखंड संग्रामपुर क्षेत्र के किसान नीलगाय और आवारा पशुओं से परेशान है। संग्रामपुर के ब्लॉक मुख्यालय से लेकर प्रतापगढ़ सीमा तक नदी के किनारे खेतों की फसलों को चट जा रहे हैं। नीलगाय की झुंड मात्र 10 मिनट में कई बीघे हरियाली की फसल समाप्त कर दे रहे हैं। आज दोपहर भवसिंहपुर- शुकुलपुर मार्ग पर नदी के नजदीक खेतों में दिख रही है हरियाली को नीलगाय चट गए। इन खेतों को किस बहुत परेशान दिखाई दे रहे हैं। खेतों की सुरक्षा के लिए जगह-जगह पर झटका मशीन के तार बांस बल्ली रस्सी कटीले तार आदि लगाए गए हैं फिर भी इतनी व्यवस्था के बाद भी किसान अपने फसल को बचाने में नाकाम दिख रहे हैं। सभी किसानों ने मांग की शासन को नीलगाय के प्रति सोचना चाहिए जिससे किसने की खड़ी फसल बच सके। उन्होंने कहा अभी गेहूं की बुवाई की शुरुआत हुई है लेकिन कुछ गेहूं की बुवाई बरसात में हो गई थी उसको नीलगाय खा ले रहे हैं। इस क्षेत्र के किसान सरसों चना मटर गेहूं की बुवाई करते हैं । लेकिन पकी फसल पाना उनके लिए मुश्किल होता दिखाई दे रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |