सुबह उठने के बाद क्या आपका गला भी रहता है सूखा सूखा, तो भूल के भी न करें नज़रअंदाज
November 27, 2025
आपने अक्सर देखा होगा कि सुबह उठने के बाद कुछ लोगों का गला काफी सूख जाता है जिसकी वजह से खराश और सूखापन महसूस होता है। ज्यादातर लोग इसे आम समस्या समझकर नज़रअंदाज कर देते हैं। लेकिन ये गंभी बीमारी का भी संकेत हो सकता है। अगर रोजाना आपको इस तरह की दिक्कत हो रही है तो यह संकेत है कि आपकी बॉडी में सबकुछ ठीक नहीं है। गला सूखने के पीछ कई कारण हो सकते हैं जैसे सोने का तरीका, कमरे की हवा, या फिर शरीर का अंदरूनी बैलेंस। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि किन किन कारणों से गला सूखने लगता है।
सोते समय मुंह खोलकर सांस लेने से हवा सीधे गले और मुंह में जाती है, जिससे लार सूख जाती है। यह समस्या अक्सर नाक बंद होने पर होती है, जैसे कि सर्दी-जुकाम, एलर्जी, या साइनस की समस्या के कारण। लंबे समय में इससे गले में जलन और बदबूदार सांस की परेशानी भी बढ़ सकती है। अगर आप भी इस तरह की समस्या से जुझ रहे हैं तो एक बार डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।
सर्दियों के मौसम में लोग पानी कम पीते हैं। ऐसे में पूरे दिन में पर्याप्त पानी न पीना शरीर में पानी की कमी पैदा कर देता है। जिसकी वजह से जब आप सोकर उठते हैं तो गला सूखा सूखा सा लगता है। ऐसे में रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
सिजनल एलर्जी जैसे धूल मिट्टी या पालतू जानवरों से एलर्जी की वजह से गले में म्यूकस जमा होकर सूखापन का कारण बनता है।
सुबह गले के सूखेपन से छुटकारा पाने के लिए आप नमी वाली हवा, सही मात्रा में पानी, नाक से सांस लें। इसके अलावा सोने से पहले हमेशा हल्का खाना खाने की कोशिश करें। लेकिन अगर इस दिक्कत में कोई भी आराम नहीं मिलता है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। कई बार लगातार सूखापन थायरॉइड या नींद से जुड़ी गंभीर समस्याओं का संकेत भी हो सकता है।
