Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शाहबाद: अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में तीन महिलाएं घायल


शाहबाद। अलग-अलग हुई मार्ग दुर्घटनाओं में तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर प्राथमिक उपचार दिलाया गया। ग्राम नवीगंज जदीद निवासी अनीता पत्नी अमरपाल किसी जरूरी कार्य से कहीं जा रही थीं। सड़क पार करते समय तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी जिससे मार्ग पर गिरकर अनीता गंभीर रूप से घायल हो गईं।  परिजनों ने तुरंत अनीता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे । उधर मंगोली निवासी बबली देवी पत्नी दिनेश कुमार भी मार्ग दुर्घटना का शिकार हो गईं। उन्हें भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर प्राथमिक उपचार दिलाया गया। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार देकर हालात को गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रामपुर रेफर कर दिया। भंवरकी जदीद निवासी रोहित की 28 वर्षीय पत्नी नेहा भी गांव में सड़क किनारे खड़ी हुई थीं। सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर पहुंची एंबुलेंस  यूपी 32 एफजी 2449 पर तैनात चालक घनश्याम और ईएमटी मनोज ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |