Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शाहबाद: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाई फांसी, मौत


शाहबाद। कोतवाली क्षेत्र में मछली व्यापारी ने पत्नी से विवाद होने पर आहत होकर फांसी लगा ली। व्यापारी की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

घटना शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अफगानान की है। यहां पर रहने वाला 24 वर्षीय मछली व्यापारी शुभम ने बुधवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। रात को इसकी जानकारी शिवम के पड़ोसी परिजनों को हुई तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजन भी मौके पर आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी कर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। अस्पताल में मौजूद मृतक शिवम के रिश्ते के भाई ने बताया कि करीब दो साल पहले उसने बरेली की रहने वाली मुस्लिम महिला समरीन से शादी की थी। यह शादी हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी, शिवम का बच्चा भी है, बुधवार की रात को भी शिवम का पत्नी से विवाद हुआ था, जिस कारण उसने फांसी लगा ली। उन्होंने बताया कि शाहबाद कोतवाली में तहरीर दे दी गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |