Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान! उत्कृष्ट कार्य पर चार बीएलओ सम्मानित


अमेठी। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत जनपद अमेठी में गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रह एवं डिजिटाइजेशन का कार्य तेजी से संचालित है। इस महत्वपूर्ण कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चार बीएलओ को आज जिला निर्वाचन अधिकारीध्जिलाधिकारी संजय चैहान ने कलेक्ट्रेट सभागार में अंग वस्त्र एवं 1100 की प्रोत्साहन धनराशि देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले बीएलओ में रोशनी देवी बूथ संख्या 387 (विधानसभा तिलोई), आंगनवाड़ी कार्यकत्री 88.34ः डिजिटाइजेशन, बृजेश कुमार तिवारी बूथ संख्या 101 (विधानसभा जगदीशपुर), रोजगार सेवक  83.85 प्रतिसत डिजिटाइजेशन, मोहम्मद वसीम बूथ संख्या 313 (विधानसभा गौरीगंज), रोजगार सेवक 80.55 प्रतिसत डिजिटाइजेशन व लाल साहब सिंह  बूथ संख्या 100 (विधानसभा अमेठी), शिक्षा मित्र 86 प्रतिसत डिजिटाइजेशन किया गया है। इन सभी बीएलओ ने लक्ष्य के अनुरूप उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया है। सम्मान के दौरान जिलाधिकारी संजय चैहान ने कहा कि डिजिटाइजेशन पुनरीक्षण अभियान का अत्यंत महत्वपूर्ण चरण है, जिसके माध्यम से मतदाता सूची को अधिक सटीक, अद्यतन और पारदर्शी बनाया जा सकता है। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी बीएलओ की सराहना करते हुए कहा कि इनके प्रयास अन्य कार्मिकों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |