जायसः एसआईआर की प्रक्रिया को बनाये सफल- आदित्य सोनकर
November 27, 2025
जायस/अमेठी। जायस पूर्व चेयरमैन महेश प्रताप सोनकर के कार्यलय पर एसआईआर फार्म भरते हुये श्रीनाथ सभासद एंव दर्जनो दिग्गज सभासद साथी के उपस्थित मे भाजपा अनुसूचित जाति के जिलामंत्री आदित्य सोनकर घर घर जाकर जनता को जागरूक कर फार्म भरकर जनता से सीधा रुबरू हो रहे है । अमेठी भाजपा के वरिष्ठ नेता कर्मठ जुझारू समाजसेवी पुर्व रहे जायस नगर पालिका अध्यक्ष महेश प्रताप सोनकर के कार्यलय पर कई दिनो से चल रहा एसआईआर फार्म भरने की प्रक्रिया जोरो पर वही भाजपा के जिला महामंत्री अनुसूचित जाति के आदित्य सोनकर के नेत्तृत्व मे दर्जनो सभासद की उपास्थिति मे कैम्प लगाकर एसआईआर फार्म भरने की प्रक्रिया पुरी की जा रही है। इस मौके पर आज पूर्व चेयरमैन कार्यलय पर तमाम क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
