Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शाहबाद: मुस्लिम इंटर कॉलेज खरसोल में चला तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0


शाहबाद। तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 के अंतर्गत मुस्लिम इंटर कॉलेज खरसोल में चिकित्सा विभाग की टीम से डॉ. आसिफ कुरैशी, डॉ. वतन कौर, तथा ए.एन.एम. ज्ञानेश्वरी ने विद्यार्थियों को तम्बाकू के दुष्प्रभावों एवं बचाव के उपायों के विषय में जागरूक किया। डॉ. आसिफ कुरैशी ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि “तम्बाकू सिर्फ शरीर नहीं, जिंदगी को भी बर्बाद करता है। आज से हम सब यह संकल्प लें कि न स्वयं तम्बाकू लेंगे, न किसी को लेने देंगे। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने तम्बाकू निषेध से जुड़े कई नारे भी बुलंद आवाज में दोहराते हुए कहा कि जन- जन में यह संदेश पहुँचाएँ, तम्बाकू है जहर, कभी न इसे खाएँ। हम सबका है यही सपना, नशा मुक्त हो देश अपना। तम्बाकू हटाओ, जीवन बचाओ।तम्बाकू और बीड़ी,यही है मौत की सीढ़ी। जिन्दगी से अगर प्यार है तो तम्बाकू से इन्कार है।  इसी के साथ जीजीआईसी द्वारा आयोजित निबंध प्रतियोगिता में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिसमें प्रथम स्थान पर अल्तशा (कक्षा 12), द्वितीय स्थान पर ऋतु सिंह (कक्षा 10) और तृतीय स्थान पर जीशान (कक्षा 11) विजेताओं को प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेंद्र कुमार शर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि तम्बाकू का सेवन न स्वयं करें और  दूसरों को भी सेवन न करने का संदेश हर घर तक पहुँचाएं।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से  डॉ. वतन कौर, ज्ञानेश्वरी ए.एन.एम., मोहम्मद रिजवान अली, दीपक कुमार, शाजिया रानी, उपासना गौतम, राम रतन सिंह, तथा अन्य सभी शिक्षक एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |