Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जगदीशपुर: मेडिकल स्टोरों की संख्या बेशुमार, नकली दवाओं की भरमार! मनमानी कीमत लेकर बेंची जा रही दवाए ,जिम्मेदार बेखबर


राम प्रकाश यादव

जगदीशपुर/अमेठी। क्षेत्र मे कुकुरमुत्ते की तरह फैले मेडिकल स्टोरों की संख्या बेशुमार होकर बाढ़ आ गई है जो पैसे कमाने के चक्कर में नकली व नशीली दवाएं बेचकर दवा विक्रेता मनमानी कीमत लेकर मरीजों की जेबों पर डाका डाल रहे हैं जिम्मेदार अधिकारी सब कुछ जानकर भी अंजान बने हुए हैं। जगदीशपुर समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सामने खुले दर्जनो मेडिकल स्टोर समेत रानीजंग वारिसगंज देवकली हसनपुर इंडोगल्फ कठौरा सरेसर आनंद नगर श्रीराम गंज रंकापुर सहित तमाम स्थानों पर खोले गए मेडिकल स्टोरों की भरमार हो गई है, तो वहीँ सूत्रों की माने तो कुछ गिने चुने मेडिकल स्टोरों के पास लाइसेन्स है तो वहीं कुछ के पास भाड़े का लाइसेंस है । अधिकतर मेडिकल स्टोरों के ना तो कोई कागजात है और ना ही डिग्री फिर भी खुले आम धन्धा चलाने मे मस्त हैं । 


नकली दवाओं का कारोबार इतना बढ़ गया है कि मरीजों को असली दवाइयां नसीब नहीं होती है तो वही  नकली दवाओं पर दूनी कीमत छपे प्रिन्ट को दिखा कर मेडिकल स्टोर विक्रेता मरीजों को लूट रहे हैं जिसके चलते मरीजों को फायदा न होकर उल्टा नुकसान पहुंचा रहा है खुलेआम बेची जा रही नकली दवाएं जिससे मरीजों के जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है इसके बावजूद भी जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा मेडिकल स्टोरों के विरुद्ध कोई कार्यवाही न करना उनकी कार्यशैली संदेह के घेरे में होती जा रही है लोग यह कहने से नहीं चूक रहे हैं कि कहीं मिली भगत तो नहीं है स इस सम्बन्ध में सीएमओ डॉक्टर अंशुमान सिंह ने बताया कि मेडिकल स्टोरों के खिलाफ जाँच करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं यदि जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कार्यवाही करने में लापरवाही पाई गई तो दोषियों के खिलाफ कडी कार्यवाही की जाएगी 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |