Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः सरकार ने दी सुविधा, बन गई असुविधा! ट्रांसपोर्टर्स की मुसीबतों में एक और मुसीबत की बढ़ोतरी


लखनऊ। लखनऊ संभागीय कार्यालय, लखनऊ मे आज दिनांक 21 नवंबर 25 को लखनऊ ट्रक एंड वेलफेयर एसोसिएशन (अध्यक्ष - ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव , (वरिष्ठ महामंत्री - अकबर अली), लखनऊ गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, (अध्यक्ष - एच पी यादव) , ट्रांसपोर्ट नगर व्यापार मंडल और वेयर हाउस ऑनर्स संगठन ( अध्यक्ष - टी पी एस अनेजा)  ने आर टी ओ एनफोर्समेंट प्रभात पांडे, ए आर टी ओ प्रशासन पी के सिंह, को ज्ञापन देकर के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित फिटनेस सेंटर को पहले की तरह चालू रखने के लिए मांग रखी। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशंस ने अवगत कराया की नए फिटनेस सेंटर बीकेटी की दूरी ट्रांसपोर्ट नगर से 42 किलोमीटर है जिसके कारण ट्रांसपोर्टर को ट्रकों की नो एंट्री के साथ-साथ जाम एवं अन्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है जिसके कारण ट्रांसपोर्टर्स  चाहते हैं कि दोनों फिटनेस सेंटर्स को चालू किया जाए, जिससे कि सुविधा अनुसार वाहनों की फिटनेस हो सके।

कॉमर्शियल वाहनों के फिटनेस में मार्ग बाध्यता भी बड़ी समस्या है, बहुत से कॉमर्शियल वाहनों का मार्ग निश्चित है, इसके विपरीत जाने पर उनका चालान या अन्य कार्रवाई भी होती है। भारी वाहनों के बीकेटी स्थित नए फिटनेस सेंटर पहुंचने के लिए जाम से बचने के लिए एवं शॉर्टकट हेतु वाहनों का विभिन्न मार्गो से जाना मेडिकल कॉलेज एवं अन्य अस्पतालों के लिए जाम एवं अन्य गंभीर समस्याएं उत्पन्न कर सकता है तथा साथ ही छोटे-बड़े स्कूल कॉलेज आदि को भी वायु प्रदूषण एवं जाम की स्थिति उत्पन्न कर सकता है। फिटनेस के लिए गए वाहनों के लिए सबसे बड़ी चुनौती सर्वर या स्लो सर्वर की भी होती है जिसके कारण एक दिन का काम कई दिन में होता है। कॉमर्शियल वाहनों में विभिन्न प्रकार के आवश्यक उपकरण निरंतर चलने से खराब होते रहते हैं जिसके कारण नए एटीएस, बीकेटी में आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता बहुत बड़ी चुनौती के रूप में ट्रांसपोर्टर के लिए मुसीबत बन जाएगी।

सरकार को कामर्शियल वाहन मालिकों की सुविधाओं के लिए दोनों ही फिटनेस सेंटर आवश्यक रूप से चालू रखना चाहिए, इस प्रकार की मांग सभी प्रकार के कामर्शियल वाहन मालिकों ने किया है। जनता के पैसों से करोड़ों रुपए लगाकर के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित फिटनेस सेंटर को अभी जल्दी ही चालू किया गया था जब तक की दो और एटीएस नहीं खुलते हैं तब तक के लिए जनहित को ध्यान में रखते हुए सरकार वर्तमान में ट्रांसपोर्ट नगर स्थित फिटनेस सेंटर को पहले की तरह सुचारू रूप से चलाने की व्यवस्था करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |