Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मिर्जापुर: विधिक सेवा दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन


मिर्जापुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार विधिक सेवा दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में सम्मानित समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तथा जिला कारागार में निरूद्ध बन्दियों एवं आसान न्याय उपलब्ध कराने की दिशा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले मध्यस्थ, लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल,पैनल अधिवक्ता व पराविधिक स्वयं सेवक को सम्मानित करना था। जिस क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मीरजापुर के कार्यों में आयोजित विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविरध्विधिक सहायता में सराहनीय योगदान के लिए मध्यस्थ पैनल से सुरेश कुमार त्रिपाठी, लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल, पैनल से विजय कुमार त्रिपाठी, पैनल अधिवक्ता शिव नरेश सिंह, पराविधिक स्वयं सेवक काजल गुप्ता व जेल लीगल एड क्लिनिक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रभारी सचिव गरिमा सिंह, लिपिक सुनील सोनी, डाटा ऑपरेटर रंजीत कुमार व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |