Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः मारपीट के तीन आरोपी गिरफ्तार


अमेठी। जनपद के थाना जायस पुलिस ने मारपीट के तीन आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना जायस पुलिस ने द्वारा तलाश वांछित, देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 194/25 धारा 109 बीएनएस वांछित अभियुक्त मो0 वसीम उर्फ लल्ला किंग पुत्र मो0 अलीम निवासी कजियाना खुर्द थाना जायस जनपद अमेठी उम्र 47 वर्ष एवं मु0अ0सं0 195/25 धारा 109, 352, 351(3) बीएनएस वांछित दो अभियुक्तों .मो0 कय्यूम पुत्र मो0 हुसैन निवासी बड़ा गोरियाना थाना जायस जनपद अमेठी उम्र 42 वर्ष व , जाकिर पुत्र मो0 सादिक निवासी खरका शेखाना थाना जायस जनपद अमेठी उम्र 30 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । थानाध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह ने बताया कि  अभियुक्त वसीम उर्फ लल्ला किंग की निशानदेही पर मारपीट की घटना में प्रयुक्त 01 फावड़ा तथा अभियुक्तगण मो0 कय्यूम व जाकिर की निशानदेही पर मारपीट में प्रयुक्त 01-01 डण्डा बरामद हुआ। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |