Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः सरदार पटेल की 150वीं जयंती! यूनिटी मार्च पदयात्रा एवं जनसभा का भव्य आयोजन


अमेठी। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर मंगलवार को गौरीगंज नगर में सरदार 150 यूनिटी मार्च पदयात्रा एवं जनसभा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण, एकता और अखंडता में अद्वितीय योगदान को स्मरण करना तथा समाज में उनकी विचारधारा को आगे बढाना रहा। पदयात्रा की शुरुआत मुसाफिरखाना तिराहे से हुई, जो सब्जी मंडी एवं हनुमान तिराहा होते हुए मटियारी भवन पर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में बडी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सरदार पटेल के आदर्शों के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री एवं अमेठी जिले के प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सरदार पटेल की अदम्य साहस, अद्भुत दूरदृष्टि और मजबूत इच्छाशक्ति ने देश को एकजुट किया। “एक भारतदृश्रेष्ठ भारत” का जो संकल्प उन्होंने लिया, वही आज राष्ट्र की एकता की नींव है। मंत्री ने उपस्थित जनसमूह से राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने की तथा संयोजन की जिम्मेदारी पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश मिश्र मटियारी ने निभाई। दोनों नेताओं ने अपने संबोधन में संगठन, एकता और जनसंवाद की निरंतरता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने देश को जोडने का कार्य किया और आज उसी भावना को आगे बढाना समय की आवश्यकता है। जनसभा में पूर्व जिला अध्यक्ष राम प्रसाद मिश्रा, डॉ. आर. ए. वर्मा, जिला महामंत्री केशव सिंह, जिला उपाध्यक्ष भवानी दत्त दीक्षित, मेरा युवा भारत अमेठी की जिला युवा अधिकारी रश्मि शबनम गुप्ता, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विषुव मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं, छात्र-छात्राओं और स्थानीय नागरिकों ने प्रतिभाग किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण उत्साहपूर्ण और ऊर्जा से परिपूर्ण रहा। जनसभा में उपस्थित लोगों ने सरदार पटेल की दूरदृष्टि एवं राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने का संकल्प व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |