रामसनेहीघाट/बाराबंकी। रामार्पित ग्रुप ऑफ कॉलेज के शिक्षा व कृषि संकाय द्वारा किसानों के लिए विशाल कृषि प्रदर्शनी व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उन्नत बीज किस्मों, आधुनिक तकनीक, प्राकृतिक खेती, पशुपालन व मछली पालन के मॉडल प्रदर्शित किए गए।
प्रदर्शनी में सरसों की केसरी 5111, केसरी गोल्ड, 5222, 5232 व 5210 किस्में, गेहूंदृधान की सवा कनक 2211 व 2200 तथा अल्पकालिक धान 7301 व सवा 7501 जैसे उच्च उपज वाले बीज किसानों को बताए गए। हरी चरी के लिए जम्बो सुपर बीज के जरिए कम बीज में अधिक नरम चारे की उत्पादन क्षमता समझाई गई। छात्रों ने डेकोरेस पीएच बैलेंसर, ग्रोवर ग्रैन्यूल्स व चिलमिक्स कॉम्बी एक्टिवेट जैसे कृषि सहायक उत्पादों की उपयोगिता पर जानकारी दी।
एग्रीहल एआई नामक ऐप के माध्यम से सिंचाई, खाद, कीट प्रबंधन, मंडी भाव और मौसम की जानकारी एक क्लिक पर मिलने की सुविधा भी किसानों को बताई गई। प्राकृतिक खेती, एकीकृत कीट प्रबंधन (आईपीएम), ऊसर भूमि सुधार के उपाय, मृदा परीक्षण की उपयोगिता पर छात्रदृछात्राओं ने मॉडल व पोस्टर के जरिए किसानों को जागरूक किया।
पशुपालन में गिरि गाय के दूध की खासियत, सीमित स्थान में मछली पालन के मॉडल तथा कद्दू जुकीनी, बैंगन, लाल मूली, गन्ना, लहसुन व आंवला जैसी फसलों की प्रदर्शनी ने किसानों का ध्यान आकर्षित किया। अंत में छात्राओं ने मनी प्लांट जैसे सजावटी व शुभ माने जाने वाले पौधों की जानकारी देकर कृषि प्रदर्शनी का समापन किया।
