शाहबादः एसडीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग एसआईआर पर की बैठक
November 14, 2025
शाहबाद। एसडीएम आशुतोष कुमार ने शुक्रवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ गहन मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में भाजपा, सपा, कांग्रेस, बसपा और आम आदमी पार्टी सहित कई प्रमुख दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में 27 अक्टूबर 2025 से 7 फरवरी 2026 तक चलने वाली एसआईआर प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा की गई। एसडीएम ने सभी राजनीतिक दलों से इस संवैधानिक प्रक्रिया में सहयोग की अपील की और उनके बहुमूल्य सुझाव भी मांगे। एसडीएम ने अपने संबोधन में बताया कि यह प्रक्रिया वर्तमान में उत्तर प्रदेश सहित देश के 12 राज्यों में लागू है। भारतीय चुनाव आयोग का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता मतदान के अधिकार से वंचित न रहे। इस मौके पर तहसीलदार अमित कुमार सिंह, भाजपा नेता सुरेश बाबू गुप्ता, काशीराम दिवाकर, विवेक कुमार पाण्डेय, रामौतार यादव, अमित चंद्रवंशी, अनुभव शर्मा, कांग्रेस नेता शावेज खान, जसबंत सिंह, सभासद शप्पू खान आदि मौजूद रहे।
