शाहबाद: अज्ञात वाहन की टक्कर से पलटी बोलेरो! 6 नाबालिगों सहित 12 लोग घायल
November 14, 2025
शाहबाद। रात्रि समय करीव 3.30 बजे शाहबाद से रामपुर रोड पर रामगंगा नदी पुल से कुछ पहले रामपुर की ओर से आ रही एक बोलेरो अज्ञात वाहन की टक्कर से पलट गई, जिसमें बैठे हुए कुल 12 लोग घायल हो गए । आपको बता दें कि परिवार के कुछ सदस्य बोलेरो में बैठकर शादी समारोह मैं शामिल होने गए थे वहां से लौटते समय अज्ञात वाहन से टकराकर बोलेरो पलट गई जिसमें बैठे कल 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत सभी खेलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद पहुंचाया । घायलों में 10 वर्षीय दिशू पुत्री महीपाल, 12 बर्षीय सोमेश पुत्र महीपाल, 40 वर्षीय शीला देवी पत्नी महिपाल, 40 वर्षीय मीरापल पत्नी सरेशपाल, 12 वर्षीय मोहिनी पुत्री सुरेन्द्र, 10 वर्षीय निशान्त पुत्र आदेश, 14 वर्षीय नेहा पुत्री राकेश, 36 वर्षीय गीता पत्नी धर्मपाल, 25 वर्षीय सुषमा पत्नी मनोज, 16 वर्षीय मुस्कान पुत्री पूरन, 24 वर्षीय राधा पत्नी कमलेश, 35 वर्षीय ब्रजबाला पत्नी सुरेन्द्र निवासी ग्राम धर्मपुर विहारीपुर थाना विसौली जनपद बदायूं हैं। घायलों को सीएचसी शाहबाद में भर्ती कराकर प्राथमिक उपचार दिलाया गया । जहां चिकित्सकों ने शीला, नेहा, मोहिनी और ब्रजवाला की हालत को गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। सूचना पाकर मौके पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह भी मय फोर्स के पहुंच गए थे।
