Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः बिहार में लोजपा (आर ) की शानदार जीत पर लखनऊ में उत्साह, बाटी गई मिठाई-इं. आकाश यादव


लखनऊ। बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद पुनः  एनडीए सरकार की वापसी पर लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास उत्तर प्रदेश किसान प्रकोष्ठ द्वारा मिठाई और फूल माला के साथ जीत का जश्न मनाया गया।  इस अवसर पर  राष्ट्रीय सचिव  बाबी भारद्वाज , प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर आकाश यादव, प्रदेश संगठन मंत्री विनीत पांडे, हिमांशु मिश्रा, मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह, प्रदेश सचिव धीरेंद्र यादव ,वरिष्ठ नेता अमरनाथ मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष संतोष सिंह  द्वारा प्रदेश मुख्यालय  पर कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी की जीत का जश्न मनाया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दिया। जीत की खुशी के इस अवसर पर किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर आकाश यादव ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग और मेहनत से हम लोग उत्तर प्रदेश में भी पार्टी को मजबूत करेंगे और 2027 के विधान सभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास  और अपने सहयोगी  एनडीए को प्रदेश में मजबूत करेंगे और पुनः जनता को जाति पाती और और भ्रष्टाचार से मुक्त ,परिवार वाद के मुक्त करते हुए सरकार बनाएंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |