Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

समाजवादी पार्टी को लगा बड़ा झटका, विधायक का हुआ निधन


उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। राज्य के घोसी सीट से पार्टी के विधायक सुधाकर सिंह का निधन हो गया है। अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, सुधाकर सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया है।

समाजवादी पार्टी ने अपने X पर अपने आधिकारिक हैंडल से विधायक सुधाकर सिंह के निधन की सूचना दी है। पार्टी ने बताया- "घोसी विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक सुधाकर सिंह जी का निधन, अत्यंत दुःखद! ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। शोक संतप्त परिजनों को यह असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो। भावभीनी श्रद्धांजलि!"

घोसी सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक सुधाकर सिंह का निधन 67 साल की उम्र में हुआ है। उन्होंने घोसी सीट पर साल 2023 में हुए विधानसभा उपचुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की थी। सुधाकर सिंह ने भाजपा के दारा सिंह चौहान को 42 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था।


सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी विधायक सुधाकर सिंह के निधन पर दुख जताया है। सीएम योगी ने कहा- "जनपद मऊ के घोसी विधान सभा क्षेत्र से माननीय विधायक श्री सुधाकर सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!"
विधायक सुधाकर सिंह के निधन पर अखिलेश यादव ने X पर ट्वीट कर कहा- "घोसी विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक श्री सुधाकर सिंह जी का निधन, अत्यंत दुःखद ! ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। शोक संतप्त परिजनों को यह असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो। भावभीनी श्रद्धांजलि !"

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |