कन्नौजः मिशन शक्तिफेज 5.0 के अंतर्गत बालिकाओं को किया जागरूक
November 26, 2025
कन्नौज। मिशन शक्तिफेज 5.0 के अंतर्गत जिला अधिकारी एवं जिला प्रवेश अधिकारी के निर्देशानुसार महिला कल्याण विभाग हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन डीएमसी प्रतिमा द्वारा ब्लॉक हसेरन दिनांक 26ध्11ध्2025 को चैधरी बनवारी लाल शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज हसेरन मे कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे बाल विवाह बाल श्रम की कुरीतियों के बारे मे जागरूक किया गया तथा बाल विवाह अधिनियम 2006 के बारे मे बालक बालिकाओं को विस्तार से जानकारी दी गई तथा बाल श्रम रोकने के लिए बालकों को जागरूक किया गया तथा महिला कल्याण महिला कल्याण विभाग की सभी संचालित योजनाओं के बारे मे विस्तार से जानकारी दी गई चाइल्डलाइन के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर तौसीफ द्वारा 1098 की जानकारी देकर तथा टोल फ्री नंबरों के बारे मे बालक बालिकाओं को जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के प्रबंधक राजेंद्र सिंह यादव व प्रधानाचार्य सत्येंद्र यादव शिक्षक संतोष कुमार कुमारी शुभ उपासना कल्पना तिवारी चाइल्ड हेल्पलाइन से अनुराग अहमद रजा भी उपस्थित रहे।
