Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः मिशन शक्ति अभियान 5.0 ! महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा पर जोर, किया गया जागरूक


अमेठी। महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम लगातार जारी हैं। इसी क्रम में “सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश” थीम पर ग्राम स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम जिलाधिकारी संजय चैहान के निर्देशानुसार तथा उपजिलाधिकारी प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी सात्विक श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित किया गया। ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक विकास खंड बाजारशुकुल में आहूत हुई तथा कम्पोजिट विद्यालय मड़ौली, विकास खंड संग्रामपुर में महिलाओं एवं बालिकाओं को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मिशन शक्ति, वन स्टॉप सेंटर, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य कोविड), स्पॉन्सरशिप योजना, पति की मृत्यु के उपरांत निराश्रित महिला पेंशन आदि योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रतिभागियों को फोल्डर एवं पम्पलेट वितरित कर योजनाओं की प्रक्रिया, पात्रता और लाभ के बारे में अवगत कराया गया। साथ ही बच्चों से जुड़े महत्त्वपूर्ण मुद्दों कृ कुपोषण, स्वास्थ्य, बाल श्रम, शिक्षा, पोषण तथा सामाजिक व क्षेत्रीय असमानता पर विस्तार से परिचर्चा की गई। जन सुरक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों महिला हेल्पलाइन 181, एम्बुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, वूमेन पावर लाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112 का भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं और महिलाओं को सशक्त बनने, विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने तथा जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन से सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में अजय कुमार (बाल संरक्षण अधिकारी), गुलाब चन्द्र एवं दिनेश कुमार (आउटरीच कार्यकर्ता) सहित अन्य विभागीय कर्मी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |