Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गौरीगंजः एएसपी ने की व्यापारियो के साथ गोष्ठी


गौरीगंज/अमेठी। पुलिस कार्यालय गौरीगंज सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह द्वारा व्यापारी बंधुओं के साथ मीटिंग की गयी, जिसमें जनपद अमेठी के व्यापारी बन्धु उपस्थित हुए । मीटिंग में व्यापारी बन्धुओं को “ऑपरेशन दृष्टि” के तहत जागरुक करते हुए सुरक्षा के दृष्टिगत अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु अपील की गई एवं व्यापारी बन्धुओं से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा समस्याओं के निराकरण हेतु संबन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये व उनकी सुरक्षा के सम्बन्ध में आश्वस्त किया गया, साथ-साथ वर्तमान समय में चल रहे फोन कॉल के माध्यम से, ऑनलाइन व ओटीपी आदि पूछकर साइबर ठगी करने वालों से सावधान रहने व इस प्रकार के फोन कॉल पर कोई भी जानकारी न देने के बारे में जानकारी देकर जागरूक भी किया गया । इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक स्वेताभ भास्कर भी मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |