Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: गेहूं का बीज सप्ताह भर से खत्म


संग्रामपुर/अमेठी। अमेठी जिले के विकासखंड संग्रामपुर क्षेत्र के राजकीय बीज भण्डार ठेंगहा में सप्ताह भर से गेहूं का बीज नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्रीय किसान महंगे दाम में गेहूं का बीज खरीदने के लिए मजबूर हो गए हैं। खेतों की नमी न चली जाए इसके लिए किसान आसपास के बाजार में निजदुकान पर 80 से 90 रुपए किलो ग्राम के धाम से गेहूं का बीज खरीद न्यू को मजबूर है। यही नहीं आसपास के राजकीय बीज भंडार में भी गेहूं का बीज उपलब्ध नहीं है। जिसका प्रभाव किसानो की बुवाई पर सीधे पड़ रहा है। किसानों को कहना है अपनी बुवाई में देरी न हो इसलिए हमें निजी दुकानों पर मांगे दामों में बीज खरीदना पड़ रहा है कृषि अधिकारी से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि विगत दिनों 1200 बीघे की बुवाई के लिए किसान गेहूं का बी इस केंद्र से ले जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि कुछ ही दिनों में बीज गोदाम पर आ जाएगा। फिलहाल खेतों की नमी धीरे-धीरे समाप्त होने की दिशा में जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |