Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आपका पर्स ही बन रहा आर्थिक तंगी की वजह! हैंडबैग में रखी ये 4 चीजें रोक देती हैं तरक्की


वास्तु और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पर्स सिर्फ पैसे रखने की जगह नहीं, बल्कि समृद्धि और ऊर्जा का प्रतीक होता है। माना जाता है कि पर्स में रखी छोटी-छोटी चीजें भी आपकी तरक्की, आर्थिक स्थिति और भाग्य पर असर डालती हैं। इसलिए पर्स में क्या रखना है और क्या नहीं... यह जानना बेहद जरूरी है। वास्तु के अनुसार कुछ चीजें तुरंत पर्स से निकाल देनी चाहिए, ताकि धन का प्रवाह बना रहे और समृद्धि आकर्षित हो सके। जानिए वो कौन-कौन सी चीजें हैं।

ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार पर्स व्यक्ति की आर्थिक स्थिति और जीवन में आने वाली ऊर्जा का प्रतीक होता है। इसमें रखी हर वस्तु का अपना एक विशेष प्रभाव होता है। कुछ चीजें सकारात्मकता बढ़ाती हैं, जबकि कुछ नेगेटिविटी को आकर्षित करती हैं। इसी कारण पर्स को साफ और सुसंगठित रखना जरूरी माना जाता है।

वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार पर्स में दवाइयां रखना बिल्कुल भी शुभ नहीं है। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और आर्थिक नुकसान की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। यह आपकी तरक्की को भी धीमा कर सकती है।

कई लोग बिल, पुरानी रसीदें या कागज पर्स में जमा करके रखते हैं। यह नेगेटिव एनर्जी को बढ़ाते हैं और धन प्रवाह को रोकते हैं। ऐसे कागज पर्स की स्पेस और ऊर्जा दोनों को अवरुद्ध कर देते हैं।

फटे या गंदे नोट पर्स में रखना अशुभ माना गया है। यह आर्थिक नुकसान का संकेत देते हैं और वास्तु के अनुसार धन की बरकत को कम करते हैं। ऐसे नोट तुरंत हटा देने चाहिए।

पर्स में पुरानी चाबियां, जंग लगे सिक्के, पिन या अन्य बेकार धातु की वस्तुएं रुकावट पैदा करती हैं। इससे धन प्रवाह रुकता है और नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |