Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

चौराहे पर गाय को बचाने के चक्कर में दो टैंकर, ऑटो रिक्शा और एसयूवी आपस में टकराए, 3 की मौके पर मौत


कर्नाटक के मंगलुरु में भीषण सड़क हादसा हुआ है। पनंबूर चौराहे पर शनिवार सुबह दो टैंकर, एक ऑटो रिक्शा और एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUV) के आपस में टकराने से तीन लोगों की मृत्यु हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ, जब सड़क पर आई गाय को बचाने के चक्कर में मुल्की से मंगलुरु आ रहा एक गैस टैंकर अचानक रुक गया। प्रारंभिक रिपोर्ट में बताया गया कि टैंकर के पीछे आ रहा ऑटो रिक्शा और उसके पीछे चल रही एक कार किसी तरह समय रहते रुक गईं।

देखते ही देखते इन वाहनों के पीछे तेज गति से आ रहा एक अन्य टैंकर ब्रेक फेल होने से एसयूवी से टकरा गया। टक्कर का असर ऑटो रिक्शा पर भी पड़ा और इस दुर्घटना में ऑटो रिक्शा चालक तथा उसमें सवार दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है।

मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। हालांकि, एसयूवी और टैंकर के चालक इस हादसे में सुरक्षित बच गए। दुर्घटना के कारण व्यस्त मंगलुरु–उडुपी राजमार्ग पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |