Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

कर्नाटक ने मैच पर जमाया कब्जा! रणजी ट्रॉफी में धमाका! कर्नाटक के 22 वर्षीय खिलाड़ी ने खेली नाबाद 227 रन की ऐतिहासिक पारी


णजी ट्रॉफी 2025 में कर्नाटक के युवा बल्लेबाज रविचंद्रन स्मरण ने ऐसा धमाका किया है जिसने सभी चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. 22 साल के इस युवा खिलाड़ी ने चंडीगढ़ के खिलाफ नाबाद 227 रन की ऐतिहासिक पारी खेलकर घरेलू क्रिकेट में नई सनसनी पैदा कर दी है. स्मरण की डबल सेंचुरी की बदौलत कर्नाटक ने ग्रुप बी मैच में अपना मजबूत दबदबा बना लिया है.

दूसरे दिन स्मरण 110 रन से आगे खेलने उतरे और धीरे-धीरे चंडीगढ़ के गेंदबाजों को थका डाला. उन्होंने अपनी पारी में 362 गेंदों पर 16 चौके और 2 छक्के लगाए. स्मरण ने अकेले बल्लेबाजी नहीं की, बल्कि महत्वपूर्ण साझेदारियों से पूरी टीम की पारी को विशाल स्कोर तक पहुंचाया.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंडीगढ़ की टीम कर्नाटक के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई. दिन का खेल खत्म होने तक चंडीगढ़ 72/4 के स्कोर पर लड़खड़ा गई. कप्तान मनन वोहरा 14 रन पर डटे हुए हैं. कर्नाटक के स्पिनर श्रेयस गोपाल ने सिर्फ 18 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जिसने विपक्षी टीम को पूरी तरह बैकफुट पर ला दिया है.

चंडीगढ़ में चल रहे एक अन्य मुकाबले में महाराष्ट्र के 350 रन के जवाब में पंजाब की स्थिति बेहद खराब है. पंजाब ने मात्र 125 रन पर चार विकेट गंवा दिए और अभी भी 225 रन पीछे है. महाराष्ट्र की ओर से आर्शिन कुलकर्णी 133 रन बनाकर सबसे बड़े स्कोरर रहे. पंजाब के लिए अब यह पारी बचाने की चुनौती बन चुकी है.

राजकोट में सौराष्ट्र का दबदबा देखने को मिला. प्रेरक मांकड़ 155 और समार गज्जर 116 बनाकर महात्वपूर्ण योगदान दिया. टीम ने 7 विकेट पर 587 रन बनाकर पारी घोषित कर दी.

गोवा के बाएं हाथ के स्पिनर दर्शन मिसल ने 195 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए. जवाब में गोवा ने दिन का अंत 125/2 पर किया, अभिनव तेजराणा नाबाद 75 रन पर खेल रहे हैं.

इंदौर टेस्ट में केरल के 281 के जवाब में मध्य प्रदेश की टीम 155/6 पर संघर्ष कर रही है. सारांश जैन नाबाद 41 पर और आर्यन पांडे नाबाद 33 रन पर टिके हैं, लेकिन टीम अभी भी 126 रन पीछे है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |