कादीपुर: मोटर साइकिल चोर गिरफ्तार
November 18, 2025
कादीपुर/सुलतानपुर। जनपद के कादीपुर पुलिस ने एक मोटर साइकिल चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्र0नि0 श्री श्याम सुन्दर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के आदेश के अनुपालन में वांछित संदिग्ध अभियुक्तों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी कादीपुर के निर्देशन में कादीपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 0613/2025 धारा 303(2)/317(2) थाना कादीपुर जनपद सुलतानपुर से सम्बन्धित अभियुक्त शिवम मिश्रा पुत्र विनोद कुमार मिश्रा निवासी सैदपुरकला थाना कादीपुर सुलतानपुर को गिरफ्तार किया है। उन्होने बताया कि अभियुक्त के पास से चोरी की मो0सा0 होण्डा साइन सं0डीएल 3 एस डीबी 9429 बरामद हुआ है।
