पीलीभीत। जन कल्याण सुरक्षा संघ (जेकेएसएस) आगामी 14 दिसंबर 2025 को अपना चतुर्थीय स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह मनाने जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक नगर पालिका परिषद स्थित माँ यशवंतरी देवी मंदिर परिसर में आयोजित हुई, जिसमें पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विस्तृत रणनीति पर मंथन किया। बैठक में संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रह्मपाल सिंह ने कहा कि संगठन समाज के दबेदृकुचले, शोषित, वंचित, किसान, मजदूर और कमजोर वर्गों की सहायता के उद्देश्य से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि “संगठन आप सभी का परिवार है, और आपकी निष्ठा, मेहनत और त्याग से आज हर वर्ग के लोग जेकेएसएस से जुड़ रहे हैं। इसी प्रतिबद्धता के साथ यदि हम आगे बढ़ते रहे, तो संघ का विस्तार पूरे देश में होगा।”
बैठक में बताया गया कि 14 दिसंबर को पीलीभीत शहर स्थित भारत मुकुट बैंकट हॉल में भव्य आयोजन किया जाएगा। समारोह में जिले के सार्वजनिक प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय महासचिव श्रीपाल सिंह ने कहा कि आयोजन की तिथि नजदीक है, ऐसे में सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता तुरंत प्रचार-प्रसार में जुट जाएं। उन्होंने लक्ष्य रखा कि कार्यक्रम में लगभग एक हजार से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इसके लिए गांवदृगांव जाकर बैठकें आयोजित करने, फोन पर संपर्क बढ़ाने तथा व्यक्तिगत रूप से लोगों को आमंत्रित करने की योजना बनाई गई है।
बैठक के दौरान संगठन विस्तार से जुड़े फैसलों पर भी चर्चा हुई। इसी क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दो पदाधिकारियों की नई जिम्मेदारियों की घोषणा की। राजू सिंह चैधरी को तहसील उपाध्यक्ष सदर से पदोन्नत कर तहसील अध्यक्ष सदर बनाया गया। काशीराम यादव को तहसील उपाध्यक्ष सदर पीलीभीत मनोनीत किया गया। दोनों को संघ की टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया और फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से राय सिंह यादव (मंडल कार्यकारी सदस्य),शमशाद हुसैन (जिला उपाध्यक्ष),बृजेश सिंह (जिला सचिव),पूनम देवी (वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, महिला), राजाराम पासवान (जिला कार्यकारिणी),नंदराम वर्मा (ब्लॉक उपाध्यक्ष, ललौरीखेड़ा),सुमित्रा गंगवार (नगर अध्यक्ष महिला),
रीतराम (तहसील सचिव कलीनगर),भूपराम पासवान (तहसील सचिव कलीनगर),ध्रुव सिंह ठाकुर (तहसील व्यवस्थापक कलीनगर),नीरज कुमार (तहसील कार्यकारिणी सदस्य कलीनगर),आरती गौतम (ब्लॉक अध्यक्ष महिला भावलखेड़ा, शाहजहांपुर),शिव सिंह यादव (ग्राम अध्यक्ष ढकिया केसरपुर),सबीना अंसारी, फिजा अंसारी,महचन्दी, सत्येंद्र कुमार गुप्ता, विजय राठौर, लेखराज सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।
